Roorki News: एक साल बाद भी नहीं बनी नगर निगम कार्यकारिणी, ज्ञापन दिया
रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: रुड़की नगर निगम बोर्ड गठन के एक वर्ष बाद भी डिप्टी मेयर, विकास समिति और कार्यकारिणी का गठन नहीं हो सका है। इसको लेकर वार्ड 42 के पार्षद पंकज सतीजा व अन्य पार्षदों ने एक ज्ञापन नगर आयुक्त और कैबिनेट मंत्री को दिया है। ज्ञापन में पार्षद पंकज सतीजा ने कहा है कि नगर निगम रुड़की बोर्ड गठन के एक वर्ष उपरांत भी निगम डिप्टी मेयर, विकास समिति का गठन नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह निगम एक्ट का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी इसको लेकर निर्देशित किया था। इसके बाद भी कार्यकारिणी और विकास समिति का गठन के निर्देश दिए थे। लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं हुआ है। उन्होंने नगर निगम रुड़की के लंबित डिप्टी मेयर के चयन व विकास समिति कार्यकारिणी का गठन की प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूरा करने की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.