रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। पौड़ी के कुंडाधार में दर्दनाक सड़क हादसे ने रायसी के एक परिवार को ऐसा गहरा जख्म दिया, जिसे शायद ही कभी भरा जा सके। हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत के बाद शनिवार को गांव में मातम पसर गया। सुबह से ही मृतकों के शव गांव पहुंचने शुरू हुए तो हर आंख नम हो गई। छह शवों के एक साथ गांव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घरों से उठती करुण आवाजों ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। यह भी पढ़ें- देवप्रयाग-पौड़ी हाईवे पर कुंडाधार में 18 घंटे चला रेस्क्यू अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...