रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: रुड़की। भारतीय ब्राह्मण समाज के लोगों ने मालवीय चौक पर सांकेतिक धरना देकर एक शिक्षण संस्थान की संपत्ति पर कब्जे का आरोप लगाया। अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि 1934 में समाज ने संपत्ति दान की थी। उन्होंने रिसीवर नियुक्त करने और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। हवन-यज्ञ के बाद पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। समाज ने 29 अक्टूबर से बेमियादी धरना शुरू करने की घोषणा की। कार्यक्रम में बिट्टू शर्मा, राजकुमार दुखी और सम्राट शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...