रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। गैरसैंण विधानसभा सत्र से लौटने पर विधायक मोहम्मद शहजाद का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान विधायक ने विधानसभा सत्र की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की कई महत्वपूर्ण समस्याओं को सदन में उठाना था, लेकिन एक दिन के सत्र में उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिल पाया। विधायक ने बताया कि पिछली बार उन्होंने सदन में छात्रों से जुड़ा मुद्दा उठाया था। इस बार रामपुर रायघटी के पास गंगा नदी की धारा मोड़ने के लिए तटबंध पर ठोकर निर्माण और खड़ंजा कुतुबपुर में कॉलेज स्थापित करने की मांग उठाने की तैयारी थी। इसके अलावा क्षेत्र में बाहरी लोगों की ओर से खरीदी जा रही कथित बेनामी संपत्तियों की जांच कराने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि इन मामल...