Roorki News: एक घंटे में बरसा 40 एमएम पानी, 6.3 डिग्री लुढ़का पारा
रुडकी, जुलाई 5 -- Roorki News: रविवार को रुड़की में मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा, लेकिन करीब 11 बजे के बाद आसमान पर अचानक काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर का मौसम पूरी तरह बदल दिया और लोगों को कई दिनों से पड़ रही गर्मी से बड़ी राहत मिली। आईआईटी रुड़की की कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार दोपहर 12 बजे लगभग आसमान पर काले बादल छा गया और इसी के साथ तेज मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: आसमान में छाए बादल और चली हवाओं ने दी गर्मी से राहत एक घंटे की इस बारिश में 40 मिलीमीटर पानी बरसा। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में सामान्य के मुकाबले 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।अधिकतम तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.