Roorki News: एकजुट होकर लोगों की समस्याएं उठाएं: हरक सिंह
रुडकी, अक्टूबर 30 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कांग्रेस चुनाव समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि राजनीति में जनता के वास्तविक मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोगों की समस्याएं उठाने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नगर में न्याय यात्रा निकाली। कार्यक्रम स्थल पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. हरक सिंह रावत का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आतिशबाजी और नारेबाजी भी की गई। इस दौरान भाजपा और बसपा से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.