Roorki News: ऊर्जा निगम की टीम को चप्पलों से पीटने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
रुडकी, अगस्त 10 -- Roorki News: बिना बिजली कनेक्शन के चल रहे वाटर कूलरों के केबल हटाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम के साथ सभासद पति पर अभद्रता और मारपीट करने का आरोप है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का कहना है कि सभासद पति ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की और चप्पलों से मारपीट की। साथ ही ट्रांसफार्मर में आग लगाने की धमकी भी दी। मामले में ऊर्जा निगम की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। लंढौरा बिजलीघर के एसडीओ गुलशन बलोनी ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से लगाए गए कुछ वाटर कूलर बिना बिजली कनेक्शन के संचालित किए जा रहे हैं। रविवार को ऊर्जा निगम की टीम इन वाटर कूलरों को विद्युत पोलों से जोड़ने वाले केबल हटाने पहुंची थी। आरोप है कि केबल हटाने का विरोध करते हुए सभासद पति ने टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। एसडीओ के अनुसार, सभासद पति ने कुछ दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.