रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक में फव्वारा चौक के पास लगी हाईमास्ट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन यहां आएंगे लेकिन मुख्य मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। जायरीन शफीक, आमिल, सलीम, गुलशेर, मोनू, रहमान, दिलशाद और मेहरबान ने बताया कि शाम होते ही हाईमास्ट लाइट बंद होने के कारण फव्वारा चौक और आसपास के हिस्से में अंधेरा छा जाता है। उर्स के दौरान यहां पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही भी बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...