Roorki News: उर्स से पहले फव्वारा चौक की हाईमास्ट लाइट बंद, अंधेरे में डूब रहा क्षेत्र
रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक में फव्वारा चौक के पास लगी हाईमास्ट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी है। उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन यहां आएंगे लेकिन मुख्य मार्ग पर पर्याप्त रोशनी नहीं होने से उन्हें दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। जायरीन शफीक, आमिल, सलीम, गुलशेर, मोनू, रहमान, दिलशाद और मेहरबान ने बताया कि शाम होते ही हाईमास्ट लाइट बंद होने के कारण फव्वारा चौक और आसपास के हिस्से में अंधेरा छा जाता है। उर्स के दौरान यहां पैदल चलने वालों और वाहनों की आवाजाही भी बढ़ जाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.