रुडकी, अगस्त 22 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। साबिर पाक का 758वां सालाना उर्स शुरू हुए आठ दिन बीत चुके हैं। इसके बावजूद दरगाह प्रबंधन की ओर से लगाई जाने वाली अस्थायी दुकानें अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई हैं। दुकानों को तैयार करने का काम जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण दुकानदारों को भी दुकानें लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साबिर पाक का सालाना उर्स 14 अगस्त को शुरू हुआ था। उर्स शुरू हुए आठ दिन बीतने के बावजूद अस्थायी दुकानें तैयार नहीं होने से बाहर से रोजगार के लिए आए दुकानदार दरगाह कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। यह भी पढ़ें- उर्स में मनोरंजन के साधन लगने से बढ़ी रौनक यह भी पढ़ें- उर्स की तैयारियों में मिली अव्यवस्थाओं पर जेएम नाराज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...