रुडकी, अगस्त 26 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेले में अस्थायी बाजार सजने के साथ ही बिजली व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बाहर से आए दुकानदारों ने बिजली कनेक्शन के नाम पर ठेकेदार पर मनमानी वसूली करने का आरोप लगाया है। दुकानदारों के मुताबिक पिछले साल उर्स मेले में बिजली के लिए प्रति बल्ब 500 रुपये शुल्क लिया जाता था। इस बार व्यवस्था में बदलाव करते हुए किलोवाट के हिसाब से बिजली का शुल्क निर्धारित किया गया है। दुकानदारों का आरोप है कि इसका फायदा उठाकर ठेकेदार मनमाने तरीके से शुल्क वसूल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...