Roorki News: उर्स में सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, ठेकेदार के भुगतान पर रोक की मांग
रुडकी, सितम्बर 3 -- Roorki News: कलियर। नगर के वार्ड तीन के सभासद नाजिम त्यागी ने डीएम को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि उर्स के दौरान मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहे। नालियों से गंदा पानी बहता रहा और सड़कों के किनारे भी कूड़ा-मलबा पड़ा रहा। इससे जायरीनों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने सफाई व्यवस्था की जांच कराने और ठेकेदार के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.