Roorki News: उर्स खत्म, नहीं सुधरी सफाई व्यवस्था, सड़कों पर बह रहा नाले का गंदा पानी
रुडकी, अगस्त 28 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की मुख्य रस्में पूरी होने के बाद भी मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। शुक्रवार को वीआईपी रोड पर झूला-सर्कस के गेट के सामने नाला ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर फैल गया। इससे जायरीनों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वीआईपी रोड पर झूला सर्कस के गेट के सामने दाहिनी ओर के नाले का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगा। देखते ही देखते सड़क के एक हिस्से में गंदा पानी फैल गया। इससे जायरीनों को वहां से गुजरने में परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.