Roorki News: उपचार ठीक से नहीं करने का आरोप
रुडकी, जुलाई 17 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में आपरेशन के दौरान एक मरीज के पैर से राड नहीं निकाले जाने और फ्रैक्चर होने का मामला सामने आया है। मरीज के परिजनों ने विशेषज्ञ पर फ्रैक्चर के संबंध में सूचना नहीं देने का आरोप लगाकर सीएमएस से मामले की शिकायत की। सीएमएस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। हबीबपुर निवादा निवासी संदीप के पैर में 15 से अधिक वर्षों से राड लगी हुई है। शनिवार को वह परिजनों के साथ अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि आपरेशन के दौरान उनके पैर से राड तो नहीं निकली और फ्रैक्चर भी हो गया। मरीज के पैर में ज्यादा दर्द होने पर परिजन को इसकी जानकारी मिली। आरोप है कि परिजन को एक्सरे की फिल्म भी नहीं दी गई। इसको लेकर परिजनों में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को मरीज की अस्पताल से छुट्टी होनी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.