Roorki News: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कर्मचारी से मोबाइल लूटा, केस दर्ज
रुडकी, अगस्त 6 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कार्यरत महिला कर्मचारी से बाइक सवार बदमाश ने मोबाइल झपट लिया। पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हनुमान कॉलोनी निवासी रश्मि सिंह गहरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह चार अगस्त की शाम को अपने घर लौट रही थी। सिंचाई विभाग कॉलोनी की सड़क पर पीछे से बाइक पर आए एक युवक ने मोबाइल झपट लिया और फरार हो गया। पीड़िता ने बताया कि बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। इससे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: डालनवाला कोतवाली के पास दिन दहाड़े पैदल जा रही युवती से लूट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.