Roorki News: उत्तम शुगर मिल के पास सर्विस रोड जल्द दुरुस्त कराने की मांग
रुडकी, अक्टूबर 13 -- Roorki News: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने उत्तम शुगर मिल के पास अधूरी और खराब सर्विस रोड का मुद्दा उठाते हुए एनएचएआई के अधिकारियों से जल्द समाधान कराने की मांग की है। मंगलवार को संगठन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने रुड़की स्थित एनएचएआई कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों के सामने सर्विस रोड की समस्या को मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि उत्तम शुगर मिल के पास सर्विस रोड का कार्य अधूरा होने और सड़क की स्थिति खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण दुर्घटना होने का खतरा भी बना रहता है। संजय चौधरी ने अधिकारियों से मांग की कि सर्विस रोड का शेष निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाए और जहां सड़क क्षतिग्रस्त है, वहां तत्काल मरम्मत कराई जाए। उन्होंने कहा कि सड़क से आवागमन करने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.