रुडकी, सितम्बर 8 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण और ई-वेस्ट के उचित निस्तारण को लेकर पांचों इनर व्हील क्लबों ने ई-वेस्ट संग्रह अभियान चलाया। इसमें पुरानी और अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं को एकत्र कर उनके दोबारा उपयोग की दिशा में पहल की गई। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन भी उपस्थित रहीं। जोनल क्लब कोऑर्डिनेटर सीमा जैन ने ई-वेस्ट के निस्तारण की पहल को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अभियान के तहत पुराने लैपटॉप, मोबाइल फोन, चार्जर, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान एकत्र किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...