Roorki News: ई-रिक्शा पर अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों का पाठ पढ़ा रही पुलिस
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने अनोखी पहल शुरू की है। अब पुलिस ई-रिक्शा पर लाउडस्पीकर लगाकर अनाउंसमेंट करके वाहन चालकों और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। इसमें लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उनका पालन करने की अपील की जा रही है। यातायात पुलिस और सीपीयू की ओर से शुरू किए गए इस प्रयोग के तहत शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ई-रिक्शा के माध्यम से प्रचार किया जा रहा है। अनाउंसमेंट के जरिए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.