Roorki News: ई-रिक्शा चोरी करने वाले मेरठ के दो आरोपी गिरफ्तार
रुडकी, अक्टूबर 14 -- Roorki News: कलियर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की ई-रिक्शा भी बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि 13 अक्टूबर को महमूदपुर निवासी एक महिला ने तहरीर देकर घर से ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत की थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस इमलीखेड़ा-भगवानपुर मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान चोरी की ई-रिक्शा के साथ दो संदिग्धों को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सलमान और सलमान निवासी लावड़, थाना इंचौली, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश बताए। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दैनिक खर्च पूरे करने के लिए ई-रिक्शा चोरी करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.