Roorki News: ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूटी सवार घायल
रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: कलियर। मेहवड़ पुल के पास ई रिक्शा और स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, धर्मवीर निवासी मेहवड़ कलां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र सोमवार की शाम अपनी स्कूटी से सवार होकर बाजूहेड़ी की ओर जा रहा था। जैसे ही टाइल स्टोर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ई रिक्शा चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें उसका पुत्र घायल हो गया और स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया शिकायत के आधार पर पुलिस मामले को जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.