Roorki News: ईद मिलादुन्नबी पर रक्तदान शिविर आयोजित
रुडकी, अगस्त 24 -- Roorki News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जश्न-ए-खैरुल वरा कार्यक्रम के तहत उमर एनक्लेव, रामपुर रोड पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए 50 से अधिक यूनिट रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. तनवीर अहमद और डॉ. हीरा तबस्सुम ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का नेक कार्य है। उन्होंने औन फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए समाज में इंसानियत, भाईचारे और सेवा भावना को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। शिविर को सफल बनाने में सिटी ब्लड बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था ने राहुल अरोड़ा का आभार जताया। औन फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंवर शाहिद ने बताया कि अनस गाजी हर वर्ष लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करते हैं। इस बार भी उन्होंने बड़ी संख्या में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.