रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। इमलीखेड़ा मार्ग पर बने अंडरपास में बारिश का पानी और कीचड़ जमा होने के कारण एक बाइक फिसल गई जिससे दो युवक घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। हकीमपुर तुर्रा निवासी शिवम कुमार अपने साथी राजू के साथ रुड़की से बाइक पर घर लौट रहे थे। इमलीखेड़ा मार्ग पर अंडरपास के नीचे पानी भरने और सड़क पर फैले कीचड़ के कारण बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Roorki News: रेलवे अंडरपास के पास गड्ढे में गिरी स्कूटी, दो छात्राएं घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...