रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। इब्राहिमपुर देह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों का मुस्लिम समाज ने गुलाब के फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। कांवड़ियों को फूलमालाएं पहनाकर मिठाई बांटी गई। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। मंगलवार की रात स्वागत कार्यक्रम के लिए मंच पर गुलाब के फूल और फूलमालाएं रखी गई थी। जैसे ही कांवड़ियों का जत्था वहां पहुंचा मुस्लिम समाज के लोगों ने उन पर गुलाब के फूल बरसाए और फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। कांवड़ियों ने भी इस पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सेवा में लगा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...