रुडकी, जुलाई 19 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। इनर व्हील क्लब रुड़की स्पार्कल्स का अधिष्ठापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। समारोह में वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी ने अपना कार्यकाल पूर्ण होने पर वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी को विधिवत दायित्व सौंपा। नई टीम ने सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में स्तुति गोयल ने अध्यक्ष, सीमा भाटिया ने उपाध्यक्ष, चांदनी मांगलिक ने सचिव, स्वीटी अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष, मीता भाटिया ने आईएसओ तथा शुबि मसूद ने संपादक का पदभार ग्रहण किया। समारोह की मुख्य अतिथि रुड़की की मेयर अनीता अग्रवाल रहीं, जबकि हेमा पंत, सुजाता आहूजा, शशि कीर और सीमा जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: इनरव्हील क्लब ऑफ फैजाबाद के पदा...