Roorki News: इकबालपुर शुगर मिल कर्मचारियों का रुका वेतन दिलाने की मांग
रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन टोडा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को कोतवाली झबरेड़ा पहुंचकर इकबालपुर शुगर मिल के कर्मचारियों का लंबे समय से लंबित वेतन दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से मिल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों को शीघ्र वेतन दिलाने की मांग उठाई। भारतीय किसान यूनियन टोडा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन टोडा ने बताया कि इकबालपुर स्थित शुगर मिल में करीब 300 कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें पिछले दो वर्षों से अधिक समय से वेतन नहीं मिला है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है तथा दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.