Roorki News: इंस्टाग्राम पर युवती की फोटो वायरल करने और जान से मारने की धमकी
रुडकी, जुलाई 28 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने एक युवती की फोटो उसकी अनुमति के बिना इंस्टाग्राम पर वायरल करने तथा विरोध करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार साइबर पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच की गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इंस्टाग्राम आईडी संचालित करने वाले रविंद्र यादव ने युवती की फोटो बिना उसकी सहमति के सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जब फोटो हटाने के लिए कहा गया तो आरोपी ने पूरे परिवार को बम से उड़ाने और जान से मारने की धमकी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.