Roorki News: आवास योजना के मकान को लेकर विवाद, पांच का चालान
रुडकी, अक्टूबर 24 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। दरियापुर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों पक्ष नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने पांच लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया।पुलिस के अनुसार, शनिवार को मकान की जांच के लिए संबंधित टीम गांव पहुंची थी। टीम जांच के बाद लौट गई। इसके बाद मकान को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से गाली-गलौज होने लगी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इसके बावजूद वे झगड़ा करने पर उतारू रहे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने हारुन, शहबान, समीर, रोहित कुमार और राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.