रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्रता की जांच को लेकर विवाद में कुछ लोगों ने प्रधान के घर में घुसकर उनके पिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर दयालपुर गांव के ग्राम प्रधान शाहुन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटन के लिए पात्रता की जांच की जा रही थी। इस दौरान अजय कुमार की पत्नी और सोहित ने आवास के लिए अपनी पात्रता का दावा किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...