Roorki News: आवारा सांड के हमलों से ग्रामीणों में दहशत, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
रुडकी, सितम्बर 5 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। निरंजनपुर में आवारा सांड के हमले से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि सांड बेहद आक्रामक है और अचानक हमला कर रहा है। गांववासी संजय कुमार सैनी ने बताया कि 31 अगस्त को पवन कुमार पर आवारा सांड ने हमला कर दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी यह सांड एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर चुका है। सांड के हमले में घायल व्यक्ति करीब एक वर्ष से बिस्तर पर पड़ा है और अभी तक पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो पाया है।उन्होंने कहा कि सांड के आक्रामक व्यवहार से लोगों में भय का माहौल है। विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और खेतों की ओर जाने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। बताया कि इस मामले में डीए, एसडीएम और जिला पंचायत को पत्र भेजकर सांड को गौशाला भिजवाने की मांग की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.