Roorki News: आवारा कुत्ते के हमले में शिक्षक घायल
रुडकी, अगस्त 9 -- Roorki News: गणेशपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर शाम रेलवे रोड पर टहलने निकले एक शिक्षक अभय पर आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले उनका पैर दबोचा और फिर काट लिया, जिससे उनके पैर में दो जगह गहरे घाव हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। स्थानीय लोगों के अनुसार इस क्षेत्र में पहले भी आवारा कुत्तों द्वारा लोगों पर हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। घायल शिक्षक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई।अस्पताल सूत्रों के अनुसार आवारा कुत्तों के काटने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन औसतन 50-60 मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.