Roorki News: आवारा कुत्ते के हमले में घायल मासूम के चेहरे की सर्जरी
रुडकी, अगस्त 11 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। मंगलौर क्षेत्र में दो दिन पहले लावारिस कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए चार वर्षीय मासूम के चेहरे की मंगलवार को सिविल अस्पताल में सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद बच्चे की हालत सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है। मंगलौर क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर जट निवासी चार वर्षीय युग दो दिन पहले घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक लावारिस कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते के हमले में मासूम के चेहरे और कान पर गहरे जख्म हो गए थे। परिजन तत्काल बच्चे को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। जख्म गहरे होने के कारण मंगलवार को चिकित्सकों ने बच्चे की सर्जरी करने का निर्णय लिया। सर्जरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मासूम को जनरल वार्ड मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.