रुडकी, सितम्बर 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। आरआईटी के सामने इकबालपुर में एक व्यक्ति की ओर से करीब 6300 वर्ग फीट क्षेत्रफल में भूतल पर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। निर्माण के लिए प्राधिकरण से स्वीकृति नहीं ली गई थी। प्राधिकरण की ओर से अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर किया गया है। निर्माणकर्ता को स्थल पर निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अनधिकृत निर्माण को सील कर दिया। यह भी पढ़ें- Bareily News: सेटेलाइट और स्टेडियम रोड पर दो व्यावसायिक भवनों पर सीलिंग कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...