Roorki News: आम के बाग से 50 क्रेट आम चोरी, कार्रवाई की मांग
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: कलियर। मेहवड़ खुर्द निवासी दिलशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बाग में विभिन्न किस्मों के आम के पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि शनिवार रात बाग से करीब 50 क्रेट आम तोड़कर चोरी हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.