Roorki News: आबादी तक पहुंच रहे हाथी, बुग्गावाला क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत
रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: बुग्गावाला, संवाददाता। क्षेत्र में जंगली हाथियों की आवाजाही लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जंगल से निकलकर हाथियों के झुंड अब आबादी वाले इलाकों तक पहुंच रहे हैं। पहले हाथियों की आवाजाही जंगल से सटे गांवों तक सीमित रहती थी और सुबह होते ही वे वापस जंगल में लौट जाते थे, लेकिन अब हाथियों ने अपना दायरा बढ़ा लिया है। हाथी बंजारेवाला, गोकुलवाला, बनवाला और तेलपुरा होते हुए बिहारीगढ़ तक पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों के झुंड रात के समय खेतों में घुसकर गन्ने सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। आबादी के नजदीक हाथियों की लगातार दस्तक से ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। लोगों को डर है कि कहीं अचानक हाथियों के सामने आने से कोई बड़ा हादस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.