Roorki News: आबादी के बीच प्लास्टिक कटिंग फैक्ट्री, प्रदूषण और कंपन से ग्रामीण परेशान
रुडकी, सितम्बर 25 -- Roorki News: भगवानपुर। शाहपुर गांव निवासी इंतजार अली ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आबादी क्षेत्र में संचालित प्लास्टिक कटिंग और दाना बनाने की फैक्ट्री को बंद कराने या अन्यत्र स्थानांतरित कराने की मांग की है। आरोप है कि फैक्ट्री में आने वाली प्लास्टिक पर केमिकल और कीटनाशक दवाइयों के अवशेष होते हैं, जिससे प्रदूषण और आग का खतरा बना रहता है। मशीन चलने से तेज आवाज और अत्यधिक कंपन के कारण आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले की जांच कर नियमों के विपरीत संचालन मिलने पर कार्रवाई की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.