Roorki News: आपदा से निपटने को भगवानपुर में क्विक रिस्पांस टीम का गठन
रुडकी, सितम्बर 25 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। प्राकृतिक या मानवजनित आपदा की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए भगवानपुर तहसील में क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित की जाएगी। टीम में पुलिस, स्वास्थ्य, दमकल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, ऊर्जा निगम समेत आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विभागों के प्रशिक्षित और सक्षम अधिकारी-कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। इसके गठन को लेकर तहसील मुख्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर आपदा प्रबंधन हरिद्वार मनोज कंडियाल ने कहा कि भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां रासायनिक दुर्घटना, गैस रिसाव, आगजनी, बाढ़ समेत अन्य आपात स्थितियों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में किसी भी घटना के बाद अलग-अलग विभागों के बीच बेहतर समन्वय और तत्काल कार्रवाई बेहद जरूरी है। यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.