रुडकी, अक्टूबर 8 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रामनगर में आयोजित त्रिदिवसीय दिव्य सत्संग का श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण में समापन हुआ। समापन अवसर पर एक तू सच्चा, तेरा नाम सच्चा ईश्वरीय मंत्र के दृष्टा ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों ने श्रद्धालुओं को धर्म, सेवा और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति आत्मा से तपस्वी और शरीर से मजबूत सैनिक बने, ताकि वह देश, धर्म और संस्कृति की सेवा कर सके। प्रत्येक भारतवासी को राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...