Roorki News: आठ सोलर पैनल चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रुडकी, सितम्बर 22 -- Roorki News: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजट में लघु सिंचाई विभाग के सोलर प्लांट से आठ सोलर पैनल चोरी हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खेड़ाजट निवासी योगेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र में लघु सिंचाई विभाग की ओर से सोलर प्लांट में 17 सोलर पैनल लगे हुए थे। छह सितंबर की सुबह करीब सात बजे अज्ञात चोरो ने प्लांट में लगे आठ सोलर पैनल चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए चोरी हुए सोलर पैनलों और घटना में शामिल आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.