रुडकी, अक्टूबर 28 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। त्योहारी सीजन में बुधवार को शहर के कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। करवा चौथ से एक दिन पहले सात घंटे बिजली गुल रहने से घरों में त्योहार की तैयारियां प्रभावित हुईं। लंबे पावर कट से व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। ऊर्जा निगम की ओर से लाइनों की मरम्मत कराई जा रही है। कई स्थानों पर लाइनों के आसपास आ रही पेड़ों की टहनियों को काटने का काम भी किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित दिनों पर शटडाउन लिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...