रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: आजाद नगर से पनियाला रोड तक लगने वाले जाम और बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट ने नगर निगम से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई। विकास त्यागी ने बताया कि आजाद नगर से संतोषी माता मंदिर तक सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में अस्थायी रेहड़ी-ठेलियां लगने से सुबह से रात तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे राहगीरों, महिलाओं, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण से लग रहा जाम कई बार जाम के कारण लोगों के बीच विवाद की स्थिति भी बन जाती है। उन्होंने समाधान के रूप में संतोषी माता मंद...