रुडकी, सितम्बर 17 -- Roorki News: आजादनगर में गोगा जाहरवीर मेले का आयोजन किया गया। मेले में रुड़की शहर के साथ ही देहात क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर गोगा जाहवीर नीले घोड़े वाले के दर्शन किए और मन्नतें मांगीं। दूर-दराज से श्रद्धालु टोलियों के रूप में छड़ी और निशान लेकर मेले में पहुंचे। दोपहर बाद मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। शाम होते-होते मेला परिसर और मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने परिवार और बच्चों के साथ मंदिर में पहुंचकर गोगा जाहवीर के दर्शन किए। दर्शन के बाद लोगों ने मेले में घूमकर खरीदारी की और लजीज व्यंजनों का आनंद लिया। मेले में बच्चों ने अपनी पसंद के खिलौने खरीदे, जबकि महिलाओं ने घर की सजावट से संबंधित सामान की खरीदारी क...