रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। अजमेरी बाजार में आग की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को जेसीबी लेकर पहुंची टीम ने दुकानों के सामने सड़क तक बढ़ाए गए छज्जों और दुकानों के अतिरिक्त हिस्सों को ध्वस्त कर रास्ता खुलवाया। दुकानों के बाहर लगाए गए पन्ने और तिरपाल भी हटाए गए। दरगाह क्षेत्र के अजमेरी बाजार में सोमवार रात लगी आग के दौरान अतिक्रमण के कारण दमकल की गाड़ी को बाजार के अंदर पहुंचने में काफी परेशानी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...