Roorki News: आंगनबाड़ी मिलन में कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का सम्मान
रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। राष्ट्रीय कार्यक्रम 'आंगन मिलन सेवा' के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भंगेड़ी महावतपुर में आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को कार्यक्रम में जिला पंचायत हरिद्वार के अध्यक्ष किरण सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, आशा कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और सुपरवाइजर को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। लाभार्थी महिलाओं से संवाद करते हुए नंदा गौरा योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान योजना समेत अन्य योजनाओं के बारे में बताया गया। बच्चों के बेहतर पोषण के साथ उनके प्रारंभिक अक्षर ज्ञान को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.