रुडकी, अक्टूबर 3 -- Roorki News: धनौरी,संवाददाता। महमूदपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर शनिवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद युनुस, सभासद प्रतिनिधि डॉ शहजाद और पत्रकार कलीम अहमद सिद्दीकी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद युनुस ने कहा कि इन कार्यक्रमों का सही उद्देश्य महिला और बच्चों को स्वस्थ आहार, सही पोषण आदि के प्रति जागरूक करना है। सभासद प्रतिनिधि डॉ शहजाद ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद महमूदपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर महिलाओ की गोदभराई की रस्म भी अदा कराई गई है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: आंगन मिलन कार्यक्रम में सात महिलाओं की हुई गोद भराई सुपरवाइजर ...