Roorki News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का किया सम्मान
रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा जिला रुड़की की ओर से आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत सलेमपुर, कृष्णा नगर, डंढेरा, रामनगर और सुभाष नगर आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं, बच्चों और जरूरतमंद परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: आंगन मिलन में दिखी भारतीय संस्कृति, महिलाओं की गोद भराई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.