रुडकी, जुलाई 7 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। रुड़की ब्लॉक के ब्रह्मपुर गांव में जलभराव की समस्या का इस बार भी समाधान नहीं हो सका। हाईवे से गांव को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले करीब छह वर्षों से बारिश के दिनों में जलमग्न हो जाता है। इस वर्ष भी पहली ही बारिश में सड़क पर एक फीट से अधिक पानी भर गया। इससे ग्रामीणों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय भी जलभराव की चपेट में आ गए, जिससे बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...