रुडकी, अगस्त 4 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। सिविल अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन के ओपीडी में उपलब्ध नहीं होने के कारण कई मरीज उपचार के लिए इधर-उधर भटकते रहे। कुछ मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौट गए। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश कुमार की ड्यूटी ड्रगवेयर हाउस में आयोजित दिव्यांग जनों के शिविर में लगाई गई थी। वहीं, सर्जन डॉ. गार्गी की ड्यूटी इमरजेंसी में रही। इसके चलते दोनों की ओपीडी प्रभावित रही। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को जब संबंधित डॉक्टरों के नहीं मिलने की जानकारी मिली तो उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...