रुडकी, जुलाई 14 -- Roorki News: लंढौरा। सरकारी अस्पताल की एएनएम आरती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि टीकाकरण केंद्र पर बच्चों का वजन मापने के लिए कांटा रखा गया था। मंगलवार सुबह केंद्र पहुंचने पर कमरे का ताला टूटा मिला और कांटा गायब था। चौकी प्रभारी अशोक सिरस्वाल ने बताया कि केंद्र से वजन कांटा चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...