Roorki News: अस्पताल की सील खुलवाने और मुकदमा खत्म कराने के नाम पर 4.60 लाख की ठगी
रुडकी, अक्टूबर 6 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। मंगलौर में सील हुए एक निजी अस्पताल को खुलवाने और दर्ज मुकदमे को समाप्त कराने का झांसा देकर आरोपियो ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। आरोपियो ने खुद को क्राइम ब्रांच का बड़ा अधिकारी बताकर पीड़ित से 5 लाख हड़प लिए, जिसमें से केवल 40 हजार वापस किए गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला टोली, मंगलौर निवासी अकरम ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने मंगलौर में एक निजी अस्पताल खोला था। डिलीवरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने पर एक महिला मरीज को हायर सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर अस्पताल संचालक व स्टाफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और सीएमओ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.