रुडकी, अक्टूबर 9 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। अशोक नगर में शिव चौक, बुचड़ी फाटक के निकट देवभूमि श्रीराम धार्मिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट की ओर से आयोजित रामलीला के तीसरे दिन सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर संवाद और शिव धनुष भंग का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के धनुष तोड़ते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद माता सीता ने भगवान श्रीराम के गले में वरमाला डालकर उन्हें अपना जीवनसाथी चुना। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिवचरण पुंडीर, पूर्व सैनिक प्रेमलाल कुलाश्री, जगदंबा कीर्तन मंडली अशोक नगर, पूर्व प्रधान कमला बमोला, लक्ष्मी आर्ट ज्वैलर्स के सुरेंद्र पाल और पवन सहदेव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की के अशोक नगर में रामलीला में शिव धनुष भंग का भव्य मंचन तीसरे दिन की लीला में ...